Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 20, 2026

स्मार्ट मीटर की आड़ में जनता की जेब पर डाका, बिजली बिल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा - ब्लॉक संबलपुर की मासिक बैठक में सरकार पर तीखा हमला

 स्मार्ट मीटर की आड़ में जनता की जेब पर डाका, बिजली बिल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा - ब्लॉक संबलपुर की मासिक बैठक में सरकार पर तीखा हमला



CNI NEWS बेमेतरा - नवागढ़ संबलपुर


छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच कांग्रेस ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के मार्गदर्शन में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संबलपुर की मासिक बैठक ग्राम मेहना में आयोजित की गई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला गया।


स्मार्ट मीटर बना महंगाई का नया हथियार - कांग्रेस


बैठक में मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर के माध्यम से बढ़ रहे बिजली बिल और आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर गहन चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर स्मार्ट मीटर थोप रही है, लेकिन हकीकत यह है कि इससे गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों का बिजली बिल दो से तीन गुना बढ़ गया है।


वक्ताओं ने कहा कि पहले ही रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की चीजों की महंगाई से जनता त्रस्त है, ऊपर से स्मार्ट मीटर ने लोगों की कमर तोड़ दी है। कई उपभोक्ताओं को बिना ज्यादा बिजली उपयोग के भी हजारों रुपये का बिल थमाया जा रहा है।


सरकार पुनर्विचार करे - कांग्रेस की मांग


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संबलपुर ने स्पष्ट मांग की है कि सरकार जनहित में स्मार्ट मीटर योजना पर तत्काल रोक लगाए और पुरानी मीटर प्रणाली को ही जारी रखे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेगी।


संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प


बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। आगामी चुनावों और जन आंदोलनों को देखते हुए बूथ, सेक्टर और मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। सभी पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर जनता के बीच सरकार की नाकामियों को उजागर करने की जिम्मेदारी दी गई।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह गरीब, किसान और आम जनता की आवाज बनकर लड़ती रहेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्बलपुर के अध्यक्ष गणेश राजपूत, संबलपुर ब्लॉक के प्रभारी मोटू तिवारी  जिला उपाध्यक्ष झमन बघेल, राम बिहारी राजपूत जिला उपाध्यक्ष, जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष ईश्वरी साहू, मंडल अध्यक्ष ईश्वर लोधी, मंडल अध्यक्ष माधव लोधी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष रूपेंद्र राजपूत, इंद्रनाथ राजपूत, हरीश राजपूत, ईश्वरी , प्रहलाद राजपूत,मिर्ची लाल साहू, संतोष वर्मा, पोशाकिल वर्मा , पुनाराम साहू, ज्ञान प्रकाश साहू,राजेश साहू, ठाकुर राम साहू,भुवल दास बाधे, राकेश खुटे, धरम कुर्रे,शेषनारायण वर्मा, रामेश्वर वर्मा, प्रेमु साहू, राजकुमार वर्मा, मोहन सिंह वर्मा, देवेंद्रवर्मा, नरेश सिंह राजपूत, कमलेश वर्मा, देवनारायण वर्मा, प्रजेश वर्मा, राज नारायण वर्मा, दिलीप कुमार वर्मा, रामेश्वर कुर्रे, मंतु नवरंग, भुवन राजपूत, बलदेव कोसले, दुर्गेश वर्मा, सुरेश साहू, राजेश साहू, संतोष वर्मा, हितेंद्र वर्मा, रमेश कुमार, पन्नालाल घृतलहरे, अखिलेश्वर लोधी, संबलपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad