मेरे आंगन गणेश श्रृंगार स्पर्धा _2026, आनलाईन आयोजन , परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- महाकोशल कला परिषद ,रायपुर ,अग्रवाल सभा , अग्रवाल युवती मंडल ,गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था,महिला मंडल, युवा मंडल, महाकोशल कल्याण प्रसाद शर्मा ललित कला महाविद्यालय ,रायपुर के द्वारा गणेश पर्व पर मेरे आंगन गणेश श्रृंगार स्पर्धा -2026का आन लाईन आयोजन विभिन्न आयु वर्ग में किया गया है।
3 वर्गों में आयोजित इस स्पर्धा में प्रतिभागी को अपने श्रृंगार किए भगवान् गणेश की तस्वीर
एसएलआर कैमरा , टेबलेट,या मोबाइल फोन से खींचकर जमा करनी है। साथ ही श्रृंगार करते हुए का तथा श्रृंगारित भगवान् गणेश की संपूर्ण सजावट का कम-से-कम छोटा- छोटा दो या अधिकतम ग्यारह विडियों भेजें जा सकते हैं.
महाकोशल कला परिषद द्वारा गठित निर्णायक समिति ने पुरस्कारों की घोषणा करेगी.
गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा पूर्व संस्थापक अध्यक्ष स्व.ओमप्रकाश पुजारी की स्मृति में गणेश श्रृंगार स्पर्धा -2026 आयोजित किया गया है
महाकोशल कला परिषद रायपुर के द्वारा सभी के लिए आयोजित कलात्मक गणेश श्रृंगार स्पर्धा-2026 के परिणाम 03 अक्टूबर 2026 रविवार को घोषित किए जाएंगे .
महाकोशल कला परिषद की स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह 10 अक्टूबर 2026,को संध्या 5 बजे महाकोशल कला वीथिका में पुरस्कार वितरीत किया जाएगा ।
यह स्पर्धा महाकौशल कला परिषद द्वारा आयोजित की गई ।
प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.