पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
रतनपुर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई गणेश चतुर्थी
ग्राम पीवी-118 रतनपुर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी और पूरा वातावरण गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।
गणेश चतुर्थी को लेकर गांव में विशेष तैयारियां की गई थीं। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विधिवत पूजन कर फूल, दूर्वा, फल एवं नैवेद्य अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे और युवा पूजा-अर्चना में शामिल हुए। बच्चों और युवाओं में गणेश उत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश की आरती की और प्रसाद का वितरण किया।
ग्रामीणों ने बताया कि गणेश चतुर्थी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव का भी अवसर है। गांव में सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर आयोजन में सहभागिता की। पूजा के दौरान भक्तिमय गीतों और गणपति बप्पा के जयघोष से माहौल आनंदमय हो गया।
गणेश उत्सव को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है। आगामी दिनों में भी पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणेश उत्सव मनाने की बात कही।
इस पूजन आयोजन को सफल बनाने के वरिष्ठ पुजारी विश्वनाथ दास, व्यवस्थापक कुमारेश दास, कार्यक्रम प्रभारी सहदेव कुमार, साउंड प्रभारी प्रसन्नजीत मंडल, अभी व्यापारी, हरिसिंह नेताम, सहित समस्त ग्रामीणों का योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.