श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव 2026 के उपलक्ष्य मे नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन..
रायपुर : श्री विश्वकर्मा पूज महोत्सव 2026 के उपलक्ष्य मे आज श्री दुलार विश्वकर्मा धर्मशाला मे महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस ऑर्गनाइजेशन द्वारा समाजसेवा के उद्देश्य से नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की नेत्र जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। अंतरराष्ट्रीय महासचिव श्री लोकेश कावड़िया ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर नेत्र जांच का लाभ उठाया। उक्त कार्यक्रम मे लौह शिल्पकार विकास बोर्ड छ.ग के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पार्षद श्रीमति श्वेता मनोज विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, पूजा समिति के अध्यक्ष अखिलेश विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, नारायणचंद शर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, पंकज शर्मा, सूरज शर्मा, शंकर शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश शर्मा, आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्य मे समाज के सदस्य उपस्थित हुए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.