समाज के सदस्यों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक किया स्वैच्छिक रक्तदान
रायपुर : श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में आज श्री दुलार विश्वकर्मा धर्मशाला, बढ़ई पारा रायपुर में श्री विश्वकर्मा समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य समाज के लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना था। शिविर का आयोजन स्टेट ऑफ द आर्ट मॉडल ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया।
शिविर में समाज के सदस्यों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
समाज के संरक्षक श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि सभी स्वस्थ एवं योग्य लोगों को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
रक्तदान समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को श्री विश्वकर्मा समाज की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में लौह शिल्पकार विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया, विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, पूजा समिति के अध्यक्ष श्री अखिलेश विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, नारायणचंद शर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, पंकज शर्मा, सूरज शर्मा, शंकर शर्मा, राहुल शर्मा, रोहित विश्वकर्मा, विनय शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश शर्मा, आकाश शर्मा, मनीष विश्वकर्मा, जितेन्द्र शर्मा, डॉ. पंकज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.