राजनांदगांव
25 पंखुड़ियों की भव्य रंगोली और हजारों दीपों से जगमगाया राम मंदिर परिसर
अर्जुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम अर्जुनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत राम जानकी मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे मंदिर परिसर दिवाली की तरह रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मंदिर परिसर के सामने बनाई गई विशाल रंगोली रही। रंगोली में 25 पंखुड़ियां बनाई गई थीं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से जुड़ी 25 उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। शाम के समय रंगोली के आसपास हजारों दीप प्रज्वलित किए गए।
कार्यक्रम में एसडीएम डोंगरगांव अनिकेत साहू, तहसीलदार कमल किशोर साहू, जनपद पंचायत सीईओ रौशनी भगत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, ग्राम अर्जुनी की सरपंच ललिता साहू, सांसद प्रतिनिधि तामेश्वर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवन साहू, मंडल भाजपा कोषाध्यक्ष विजय जैन, ग्राम पंचायत सचिव नीलकुमार साहू एवं पटवारी बाबूलाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा नागेश धनकर, भैया लाल साहू, चंद्रकला सोनकर, दिनेश साहू, दिलीप साहू, दुर्गेश सिन्हा, प्रभुदत्त सोनकर, कमलेश सोनकर, भूषण सोनकर, भेदुराम देवांगन, अर्जुन धनकर एवं डोमन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में ग्राम की महिला समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.