क्षेत्र में अशांति एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो गुंडा बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई
भारत साहू
जिला बालोद छत्तीसगढ़
सब टाइटल - बालोद कलेक्टर द्वारा दोनों बदमाशों को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया।
जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगा
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र के गुंडा बदमाशों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है युवराज तम्बोली वर्ष 2012 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना गुण्डरदेही में कुल 22 अपराध दर्ज हैं। उसके आपराधिक कृत्यों में सुधार लाने के उद्देश्य से पूर्व में लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, इसके बावजूद उसके आचरण में अपेक्षित सुधार नहीं आया तथा वह लगातार क्षेत्र में आमजन को परेशान करता रहा। वही निगरानी बदमाश कोमेश्वर उर्फ कोमू निषाद वर्ष 2018 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना गुण्डरदेही में कुल 11 अपराध दर्ज हैं। उसके आपराधिक कृत्यों में सुधार लाने के लिए लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, किंतु उसके आचरण में सुधार नहीं आया और वह क्षेत्र में आमजन को परेशान करता था दोनों बदमाशों की लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से माननीय कलेक्टर महोदय, जिला बालोद द्वारा दोनों बदमाशों को एक वर्ष की �


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.