Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 25, 2026

सुतिया पाठ नहर एवं जगमड़वा जलाशय योजना से जुड़े 29 किसानों को प्रदान किया गया मुआवजा राशि का चेक सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों को मिला लाभ

 सुतिया पाठ नहर एवं जगमड़वा जलाशय योजना से जुड़े 29 किसानों को प्रदान किया गया मुआवजा राशि का चेक



सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों को मिला लाभ


कवर्धा, 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की विकास योजनाओं से प्रभावित किसानों को उनकी भूमि के संबंध में नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में सुतिया पाठ नहर विस्तारीकरण तथा जगमड़वा जलाशय योजना के अंतर्गत संबंधित 29 किसानों को रजिस्ट्री उपरांत मुआवजा राशि के चेक प्रदान किया गया। 


सुतिया पाठ नहर विस्तारीकरण योजना के 23 किसानों को मिला लाभ


सुतिया पाठ नहर विस्तारीकरण योजना अंतर्गत ग्राम खैरबना एवं सिल्हाटी के कुल 23 किसानों को भूमि की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत मुआवजा राशि के चेक प्रदान किए गए। किसानों को नियमानुसार उनकी भूमि के एवज में राशि उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिली है।


जगमड़वा जलाशय योजना के 6 किसानों को प्रदान किए गए चेक


इसी प्रकार जगमड़वा जलाशय योजना के मुख्य नहर निर्माण कार्य अंतर्गत ग्राम सहसपुर लोहारा के 6 किसानों को भी रजिस्ट्री उपरांत मुआवजा राशि के चेक प्रदान किए गए। संबंधित किसानों को भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नियमानुसार भुगतान किया गया।


विकास कार्यों के साथ किसानों के हितों का संरक्षण


सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ हितग्राहियों और किसानों को नियमानुसार मिलने वाले लाभ एवं अधिकार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। नहर एवं जलाशय जैसी सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के साथ किसानों को उनकी भूमि के संबंध में नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इससे विकास कार्यों के साथ प्रभावित किसानों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad