भारत साहू
जिला बालोद छत्तीसगढ़
सोनी ज्वेलर्स के संचालक ने 8 तोला सोना हड़पा पीड़ित पहुंची थाने जांच में जुटी पुलिस
नगर के एक ज्वेलर्स द्वारा गिरवी रखा गया करीब 8 तोला सोना वापस नहीं करने का मामला अब थाने पहुंच गया है पीड़ित भगाबाई और लता बंजारे ने थाना गुंडरदेही में लिखित शिकायत देकर पुलिस से जांच और अपना सोना वापस दिलाने की मांग की है शिकायतकर्ताओं के अनुसार उन्होंने आर्थिक जरूरत के चलते अपना सोना नगर के सोनी ज्वेलर्स के यहां गिरवी रखा था शिकायत में दावा किया गया है कि उन्होंने अब तक करीब 30,000हजार ब्याज के रूप में भी जमा कर दिया है इसके अलावा रकम की व्यवस्था के लिए और पैसों का इंतजाम कर गिरवी छुड़ाने की बात भी कही गई है बड़ा सवाल यह है की रकम और ब्याज की व्यवस्था करने के बाद भी आखिर सोना वापस क्यों नहीं मिला शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वह कई बार सोनी ज्वेलर्स की दुकान पर जाकर अपना सोना मांग चुके हैं लेकिन अब तक उन्हें सोना वापस नहीं दिया गया शिकायत में यह भी बताया गया है कि सोने से संबंधित बिल भी ज्वेलर्स के पास ही रखा हुआ है अब मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद पुलिस के लिए सोने की गिरवी रखने की पूरी प्रक्रिया भुगतान और ज्वेलर्स के रजिस्टर में दर्ज रिकार्ड की जांच कब होगी थाना प्रभारी मनीष सेंडे ने कहा शिकायत मिली है पीड़िता को न्याय मिलेगा जांच जारी है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.