Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 15, 2026

गणेश उत्सव को लेकर राजनांदगांव पुलिस पूरी तरह चौकस — सुरक्षा व्यवस्था के साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई पिछले तीन दिनों में 70 बदमाशों को भेजा गया जेल. एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का व्यापक अभियान

 राजनांदगांव 


गणेश उत्सव को लेकर राजनांदगांव पुलिस पूरी तरह चौकस — सुरक्षा व्यवस्था के साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई



पिछले तीन दिनों में 70 बदमाशों को भेजा गया जेल.


एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का व्यापक अभियान


राजनांदगांव। गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में राजनांदगांव पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।




 एक ओर जहां गणेश पंडालों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करते हुए ‘पंडाल मित्र’ एवं ‘One Cop-One Pandal’ व्यवस्था के माध्यम से पुलिस की सीधी उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है, वहीं दूसरी ओर शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाले असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कड़ी प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


गणेश उत्सव के मद्देनजर पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, गणेश पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की टीमों द्वारा संदिग्ध एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उन्हें चिन्हांकित कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, ताकि उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।


पिछले तीन दिनों में 70 बदमाशों को भेजा गया जेल


राजनांदगांव पुलिस द्वारा पिछले तीन दिनों में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं धारा 170 BNSS के तहत कुल 70 बदमाशों/आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार जारी है।


थानावार कार्रवाई


कोतवाली: आर्म्स एक्ट – 01 प्रकरण, 02 आरोपी

 चिखली: आर्म्स एक्ट – 02 प्रकरण

 बasantपुर: आर्म्स एक्ट – 01 प्रकरण; धारा 170 BNSS – 09 प्रकरण

सुरगी: धारा 170 BNSS – 01 प्रकरण

 तुमड़ीबोड़: आबकारी एक्ट 34(2) – 01 प्रकरण

 सोमनी: धारा 170 BNSS – 02 प्रकरण, 04 आरोपी

 डोंगरगांव: आर्म्स एक्ट – 02 प्रकरण

 चिचोला: धारा 170 BNSS – 01 प्रकरण


कुल कार्रवाई:

धारा 170 BNSS – 13 प्रकरण

आर्म्स एक्ट – 06 प्रकरण

आबकारी एक्ट 34(2) – 01 प्रकरण


राजनांदगांव पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गणेश उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान स्वीकार नहीं किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग, निगरानी, पंडाल समितियों से समन्वय एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।


राजनांदगांव पुलिस गणेश उत्सव के प्रत्येक चरण में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सामान्य पुलिसिंग के साथ-साथ आवश्यकतानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad