Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 15, 2026

कबीरधाम जिले में सेवा संकल्प अभियान का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, अभियान की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की

 कबीरधाम जिले में सेवा संकल्प अभियान का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति



समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, अभियान की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की


कवर्धा, 15 सितंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज समय सीमा की बैठक में जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को भव्य एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रत्येक कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में की जा रही तैयारियों की विभागवार समीक्षा भी की।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित पीजी कॉलेज मैदान में वृहद दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही भोरमदेव मंदिर परिसर, सरोदा जलाशय, बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर, शासकीय नवीन मेडिकल कॉलेज सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, नगरीय निकायों, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों, शासकीय उचित मूल्य दुकानों, स्कूलों, कॉलेजों, आश्रम-छात्रावास भवनों, अमृत सरोवरों सहित विभिन्न शासकीय एवं सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य संस्थानों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने सभी नोडल अधिकारियों को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय नवीन मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक को 17 सितम्बर को मेडिकल कॉलेज परिसर में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। इसी प्रकार सहायक परियोजना अधिकारियों को जिले के सभी अमृत सरोवरों, जिला खाद्य अधिकारी को सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों, जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने विभागवार हाईकोर्ट से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समयावधि में संबंधित प्रकरणों में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विपत्तिग्रस्त परिवारों को नियमानुसार योजना का लाभ प्राथमिकता से दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा कार्यालयीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, श्री रामप्रसाद अचला, श्री सागर सिंह सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad