Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 1, 2026

आईजी गर्ग और सहकर्मियों ने नगर सैनिक को दी भावभीनी विदाई

 आईजी गर्ग और सहकर्मियों ने नगर सैनिक को दी भावभीनी विदाई



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रेंज में अपनी दीर्घकालिक , निष्ठावान व समर्पित सेवा पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो रहे नगर सैनिक क्र० 245 व्यासनारायण जायसवाल के सम्मान में एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राम गोपाल गर्ग के गरिमामय सानिध्य में संपन्न हुआ , जिसमें कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान आईजी गर्ग ने सेवानिवृत्त हो रहे नगर सैनिक के कुशल , समर्पित एवं अनुशासित कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुये उन्हें शॉल , श्रीफल और पुष्पगुच्छ  भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखद , स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामना की। आईजी गर्ग ने अपने संबोधन में उनके कार्यकाल की सराहना करते हुये कहा कि वर्ष 2002 से निरंतर बिलासपुर रेंज कार्यालय में पदस्थ रहकर उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया है। आयोजित विदाई समारोह में नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल अत्यंत भावुक नज़र आये और उन्होंने इस गरिमामय आयोजन हेतु पुलिस महानिरीक्षक एवं समस्त सहकर्मियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के उपरांत आईजी राम गोपाल गर्ग ने स्मृति चिन्ह भेंट कर पुनः उनके सेवाओं की सराहना की और सेवानिवृत्त नगर सैनिक व्यसनारायण को उनके आगामी जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनायें देते हुये ससम्मान एक विशेष सुसज्जित वाहन से उनके घर के लिये रवाना किया। कार्यक्रम का सफल एवं सुचारू संचालन शंकर कश्यप द्वारा किया गया। कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने साथी सैनिक को भाव भरी विदाई दी।


अनुकरणीय सेवा सफर - 


नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल ने वर्ष 1987-88 में पुलिस विभाग / नगर सेना में सेवा प्रारंभ कर होमगार्ड लाईन सहित थाना तोरवा , बांगो , पामगढ़ , उरगा , पाली एवं अन्य महत्वपूर्ण थानों में निष्ठापूर्वक सेवायें प्रदान की।‌वर्ष 2002 से निरंतर (विगत 24 वर्षों से) पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय , बिलासपुर में कार्यरत रहकर अपने पदीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।


विशेष कार्य व उपलब्धियां -


इन्होंने ओडिशा (भुवनेश्वर) में आये विनाशकारी चक्रवात एवं भीषण बाढ़ आपदा के दौरान बचाव दल (Rescue Team) के सदस्य के रूप में अत्यंत साहसिक एवं सराहनीय कार्य किया। मध्यप्रदेश के गुना जिले में चुनावी व्यवस्था एवं सुरक्षा दल में उत्कृष्ट सेवायें प्रदान की। इसके अलावा संपूर्ण सेवाकाल के दौरान एक अनुशासित , कर्तव्यनिष्ठ एवं निष्ठावान सैनिक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad