Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 1, 2026

नशीली टैबलेट बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल

 नशीली टैबलेट बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये थाना मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत  गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                            इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल ने बताया थाना मोहन नगर पुलिस को नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा धमधा रोड सब्जी मंडी , दुर्ग क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुये कार्यवाही की गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 600 नग नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम एवं 230 रुपये नगद बरामद हुये। पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कृष्णा दास मानिकपुरी निवासी कुदरा पारा , ग्रीन चौक , थाना - मोहन नगर के रूप में हुई। बरामद नशीली टैबलेट की अनुमानित कीमत 2,40,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 616/2026, धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के पीएसआई भूपेंद्र कुमार , प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे , आरक्षक जीतेश यादव , परस मांडवी , अमित वर्मा एवं तुषार सलामे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी - 


कृष्णा दास मानिकपुरी उम्र 25 वर्ष निवासी कुदरा पारा , ग्रीन चौक , थाना  -मोहन नगर , जिला -  दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


दुर्ग पुलिस की अपील - 


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाओं के अवैध विक्रय , सेवन अथवा परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad