ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
दिनांक =31/08/2026
स्थान =दंतेवाड़ा
संवाददाता =असीम पाल
NMDC पुनर्नियुक्ति के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
बचेली NMDC में पुनर्नियुक्ति पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बचेली में गेट बंद कर करना पड़ा प्रदर्शन
दंतेवाड़ा जिले के बचेली। NMDC में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति और L-1, L-2 की नई भर्ती में कथित देरी को लेकर कांग्रेस ने NMDC प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोमवार को जिला युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर से रैली निकाली और NMDC चेकपोस्ट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया।
रैली के चेकपोस्ट पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर CISF के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर NMDC का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NMDC प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं।
महाप्रबंधक श्रीधर कोडली ने लिया ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद NMDC के महाप्रबंधक श्रीधर कोडली मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लिया। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि NMDC में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति बंद की जाए और L-1 व L-2 के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।
10 दिन का अल्टीमेटम, मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन
जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा, बबलू सिद्दीकी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकील अहमद रिजवी और सलीम रजा उस्मानी ,मनोज साहा, सुनील गाइन, विजय भोगामी सहित कांग्रेस नेताओं ने NMDC प्रबंधन को 10 दिन का समय दिया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि तय समय के भीतर नई L-1, L-2 भर्ती शुरू नहीं हुई और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति बंद नहीं की गई, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद अब NMDC प्रबंधन के सामने बड़ा सवाल है कि क्या 10 दिनों के भीतर नई भर्ती को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जाएगा, या फिर कांग्रेस का आंदोलन और तेज होगा?




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.