सिमगा से बड़ी खबर
लंबित मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर भाटापारा विधायक इंद्र साव सिमगा थाना परिसर में धरने पर बैठ गए।
मंगलवार शाम विधायक साव ग्रामीणों, पीड़ित परिवारों और साहू समाज के लोगों के साथ थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे से लंबित मामलों में अब तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई।
मामले में एसडीओपी तारेस साहू ने विधायक से पांच दिन का समय मांगा। इसके बाद विधायक साव थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
पीड़ित परिवारों का आरोप है कि थाना में आवेदन दिए हुए चार माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विधायक इंद्र साव ने कहा कि उनका धरना किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
वहीं थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे का कहना है कि मामलों की जांच उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है और फिलहाल उनके स्तर पर एफआईआर दर्ज करना संभव नहीं है।
इधर, जिला साहू संघ अध्यक्ष सुनील साहू ने चेतावनी दी है कि पांच दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो साहू समाज उग्र आंदोलन करेगा।
सुनील साहू ने कहा कि आंदोलन की स्थिति बनी तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.