आज कुनबी समाज द्वारा छोटा पारा गणेश पंडाल पर महा भंडारा का आयोजन।
मद्देड़ बीजापुर / आज बीजापुर जिले के उप तहसील मद्देड़ के छोटा पारा स्थित गणेश उत्सव समिति द्वारा महा भंडारे का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया।
इस गणेश उत्सव में महिलाएं एवं पुरुषों ने अपनी मेहनत और लगन से सभी ने भाग लिया ।
सभी भक्तों ने श्रद्धा ,भक्ति भाव से इस महान गणेश उत्सव में एक महान मिसाल पेश की। पुरुषों से बराबरी करते हुए महिला समिति ने भी गणेश बप्पा की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी ।सभी भक्तों ने अपनी अपनी श्रद्धा भाव से गणेश बाप्पा कि पूजा अर्चना की ।
गणेश उत्सव समिति छोटा पारा मद्देड़ की समिति अध्यक्ष तड़कल नागेश, उपाध्यक्ष कन्हैया कालेश्वर पु और सचिव नागेंद्र ओदी और संरक्षक उमा शंकर उप्पल, और इसी तरह महिला समिति अध्यक्ष भुनेश्वरी उप्पल, उपाध्यक्ष कविता ओदी, और संरक्षक श्री मति पद्मा उप्पल, कोषाध्यक्ष तड़कल गिरजावती ,सचिव सापेटी हर्षा,उप सचिव श्रीमती रक्षिता उप्पल आदि सभी के सहयोग ,श्रद्धा , मेहनत से गणेश उत्सव का महा भंडारा सफल और शांति पूर्ण रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.