साक्षी गोपाल मंदिर हिंदू धर्मावंलबियोंका प्रमुख तीर्थ स्थल है,
पुरी धाम की यात्रा साक्षी गोपाल के दर्शन करके ही पूरी मानी जाती है।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। पुरी- साक्षी गोपाल मंदिर उड़ीसा राज्य के पुरी ज़िले में स्थित हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। कालान्तर में यह विग्रह श्री जगन्नाथ पुरी में पधारे तथा वहाँ से 17 किलोमीटर दूर सत्यवादीपुर में अब विराजमान हैं। अब सत्यवादीपुर को साक्षी गोपाल के नाम से ही जाना जाता है।
श्रीजगन्नाथ पुरी से लगभग 17 किलोमीटर दूरी पर साक्षी गोपाल स्टेशन है।
पुरी धाम की यात्रा साक्षी गोपाल के दर्शन करके ही पूरी मानी जाती है।
मंदिर के बाहर चंदन तालाब है। मंदिर के दोनों ओर राधाकुंड और श्यामकुंड नाम के सरोवर हैं। जिनमें स्नान किया जाता है।
यहाँ का मुख्य मंदिर साक्षी गोपाल मंदिर है। मंदिर में गोपाल जी की मूर्ति है। समीप ही श्रीराधिका जी का मंदिर है। मंदिर में हर साल कार्तिक मास में आंवला नवमी तिथि के दिन राधा जी पाल (पैर ) दर्शन उत्सव धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमें देश भर के श्रृद्धालु शामिल होते हैं, और यहां बहुत बड़ा मेला लगता है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.