भोरिंग एवं तेंदूवाही के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर किए दर्शन : अशवंत तुषार साहू
महासमुंद : विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोरिंग एवं तेंदूवाही में आयोजित विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने भगवान श्रीगणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए गणेश उत्सव समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.