Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 18, 2026

भगवान विश्वकर्मा जी की निकली भव्य शोभायात्रा...

 भगवान विश्वकर्मा जी की निकली भव्य शोभायात्रा...



श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव 2026 के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई,यह शोभायात्रा बढ़ईपारा के धर्मशाला से प्रारम्भ होकर अग्रसेन चौक आमापारा आज़ाद चौक एवं तात्यापारा चौक से होते हुए वापस दुलार धर्मशाला में समापन हुई, 

शोभायात्रा में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।




शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

समाज के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी शिल्प, निर्माण एवं तकनीकी कौशल के देवता माने जाते हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, भाईचारे और कर्म के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना हमारा उद्देश्य है, शोभायात्रा में उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा, समाज के संरक्षक एवं लौह शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या मे समाज के वरिष्ठजन महिलाये बच्चे सम्मिलित हुए, शोभायात्रा का समापन विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad