श्रम वीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण, श्रमिकों का सम्मान,
सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्जवल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता:
मुख्यमंत्री श्री साय सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर: मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन को संबोधित करते हुए
कहा कि प्रदेश भर से आए हजारों श्रमिक भाई-बहनों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर अपने परिश्रम, पुरुषार्थ और पसीने से समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की नई इबारत लिख रहे हैं। गांवों के खेत-खलिहानों से लेकर शहरों की ऊंची इमारतों तक, सड़कों और पुलों से लेकर सिंचाई परियोजनाओं,
उद्योगों और अधोसंरचना के निर्माण तक प्रदेश की प्रगति की हर तस्वीर में हमारे श्रमिक भाई-बहनों की मेहनत समाहित है। छत्तीसगढ़ ने अपने गठन के 25 वर्षों में विकास के जो नए प्रतिमान स्थापित किए हैं, उनके पीछे हमारे मेहनतकश हाथों का बड़ा योगदान है। यही हाथ आने वाले वर्षों में विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को भी साकार करेंगे।
भाई-बहनों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के आराध्य हैं। वे हमें श्रम के सम्मान और अपने हुनर पर गर्व करने की प्रेरणा देते हैं। सही मायनों में हमारे श्रमिक भाई-बहन ही विकसित छत्तीसगढ़ के विश्वकर्मा हैं। राज्य सरकार श्रमिकों के परिश्रम का सम्मान करने के साथ उनके जीवन में सुरक्षा, सुविधा और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल विभिन्न निगम मंडलो के अध्यक्ष श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में श्रमिक भाई-बहन उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.