सी एन आई न्युज कसडोल ब्लाक से
तिलक राम बरिहा जिला बलौदा बाजार
बया से सोना खान - गिरौदपुरी पहुंच मार्ग जर्जर
कसडोल बलोदा बाजार। ऐतिहासिक नगरी सोना खान और प्रसिध्द तीर्थस्थल गिरौधपुरी जिला बलोदा बाजार बया से पहुंच मार्ग सोना खान ,गिरौदपुरी धर्म पुरी जर्जर हो चुका है। सड़क पर बड़े बड़े गड्डे हो चुका है इस कारण यह मार्ग अब दुर्घटना का केन्द्र बन गया है।इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों श्रद्दालुओ और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन प्रशासन इस ओर से कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
यह मार्ग पयर्टन और धामिर्क आस्था के लिहाज के बेहद महत्वपूर्ण है।शहिद वीर नारायण सिंह की कर्म भूमि सोन खान और बाबा गुरु घासीदास की तपो भूमी गिरौदपुरी दर्शन के लिए हर दिन भारी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। सड़क खराब होने की वजह से वाहनों में तकनीकी खराबी आ रही है और सफर का समय भी दोगुना हो गया है।मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस भी समय में नहीं पहुंचती है तो मरीजों का जान भी जा सकता है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है सड़क की हालत इतनी खराब है कि इस पर पैदल चलना भी दुर्लभ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी लोक निर्माण विभाग और शासन प्रशासन मौन साधे हुए हैं।और इस क्षेत्र के जिम्मेदार नेता लोग भी मौन बना हुए है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.