Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 3, 2026

त्यौहारों में उत्सव के साथ अनुशासन भी जरूरी राजनांदगांव पुलिस ने डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश

 राजनांदगांव


 त्यौहारों में उत्सव के साथ अनुशासन भी जरूरी



राजनांदगांव पुलिस ने डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश


 सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश एवं ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करेंने दिया सख्त निर्देश ।


स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं अन्य शांत क्षेत्रों के आसपास तेज आवाज में डीजे नहीं बजाएं।


डीजे की ध्वनि निर्धारित डेसीबल सीमा के भीतर ही रखें।



रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन संबंधी प्रतिबंधों का पालन करें।


अधिक संख्या में डीजे बॉक्स/स्पीकर लगाकर अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण न फैलाएं।


नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस द्वारा डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।


पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव श्री अजय यादव (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक *श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) द्वारा जन संवाद कक्ष, राजनांदगांव में डीजे संचालकों की बैठक ली गई जिसमें 50 से अधिक डीजे संचालक शामिल हुए।


बैठक में डीजे संचालकों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु समझाइश दी गई।


पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं अन्य संवेदनशील/शांत क्षेत्रों के आसपास तेज आवाज में डीजे का संचालन न किया जाए। डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज निर्धारित डेसीबल सीमा के भीतर रखने तथा अनावश्यक रूप से अधिक संख्या में स्पीकर/डीजे बॉक्स नहीं लगाने के निर्देश दिए गए।


साथ ही रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन पर लागू प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।


राजनांदगांव पुलिस ने डीजे संचालकों से अपील की कि त्यौहार आस्था, उमंग और भाईचारे का प्रतीक हैं। उत्सव मनाते समय दूसरों की शांति, स्वास्थ्य एवं सुविधा का भी ध्यान रखें।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों एवं दिए गए निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालक/आयोजक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


डीजे संचालकों से अपील की गई की “त्योहार हमारी आस्था और खुशी के प्रतीक हैं। उत्सव जरूर मनाएं, लेकिन किसी की शांति, स्वास्थ्य एवं सुविधा प्रभावित न हो। निर्धारित अनुमति, समय एवं ध्वनि सीमा का पालन कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने हेतु कहां गए जिसमें सहमति बनी


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad