रानी रश्मि देवी कॉलेज खैरागढ़ के छात्र-छात्राओं ने किया फ्रेशर पार्टी का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा
खैरागढ़, 3 सितंबर! रानी रश्मि देवी महाविद्यालय खैरागढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा स्थानीय राम मंदिर प्रांगण में फ्रेशर पार्टी (नवप्रवेशी छात्र स्वागत समारोह) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुईं।
विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें कॉलेज जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन किसी भी व्यक्ति के भविष्य की नींव होता है, इसलिए विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, अनुशासन का पालन करने और कठिन परिश्रम के जरिए अपने और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे नृत्य, संगीत और नाटक प्रस्तुत किए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.