सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा अंजलि विहार कालोनी में दुर्गा उत्सव एवं रास-गरबा महोत्सव का विधि-विधान से हुआ भूमिपूजन
नवरात्रि में अंजलि विहार बनेगा भक्ति और गरबा का आकर्षण केंद्र।
पिथौरा। अंजलि विहार कॉलोनी दुर्गा उत्सव एवं रास-गरबा समिति द्वारा आगामी मां दुर्गा उत्सव एवं भव्य रास-गरबा महोत्सव के आयोजन को लेकर आज विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भूमिपूजन के साथ ही नवरात्रि आयोजन की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। आयोजन समिति के द्वारा अंजलि विहार कॉलोनी में श्रद्धा, भक्ति और रास-गरबा की तैयारियां को लेकर रूप रेखा बना दिया गया है एक भव्य पंडाल के साथ रास गरबा का अलौकिक दृश्य देखने को मिलेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में समिति के प्रमुख संरक्षक आत्माराम यादव, अध्यक्ष पुनीत सिन्हा सहित उमेश दिधित, राजेंद्र सिन्हा, राजेश मिश्रा, अनिल सोई, रमेश सिन्हा, गुरुचरण सिंह सलूजा, यू.के. दास, सुभाष अग्रवाल, अमृत पटेल, मनीष (मोनू) अग्रवाल, राम कृष्ण मने, गौतम साहू, कुलजीत आजमानी, टिकेन्द्र प्रधान, राजेश भोई, टेकू साहू, आकाश सिन्हा, विनोद सिन्हा, राम उजाला, परमेश्वर डड़सेना,ओम सिन्हा, विनय गाड़िया एवं आर.के. पंडा सहित पुरोहित नरेश शुक्ला तथा समिति के सदस्य एवं आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजन के साथ रास-गरबा महोत्सव भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.