बेमेतरा पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP त्रिलोक बंसल ने 8 पुलिसकर्मियों का किया तबादला
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा, 19 सितंबर 2026 जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने एक साथ 3 प्रधान आरक्षक और 5 आरक्षकों सहित कुल 8 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार रक्षित केंद्र, थाना और चौकी स्तर पर पदस्थ कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है, ताकि थानों में नई ऊर्जा के साथ पुलिसिंग हो सके।
इनका हुआ तबादला -
जारी सूची के अनुसार प्रधान आरक्षक अजय बंजारे को थाना नवागढ़ से थाना साजा (संबद्ध बिरनपुर), प्रधान आरक्षक आलोक हिरवानी को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना बेमेतरा और प्रधान आरक्षक मनोज चतुर्वेदी को रक्षित केंद्र से थाना बिरनपुर भेजा गया है। इसके अलावा 5 आरक्षकों को भी विभिन्न थानों में नवीन पदस्थापना दी गई है।
एसपी बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मी तत्काल अपनी नई पदस्थापना पर आमद दें। उन्होंने कहा कि इस फेरबदल से थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिसिंग में और अधिक कसावट आएगी और जनता को बेहतर पुलिस सेवा मिलेगी!


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.