गोंदिया शहर में पारंपरिक मारबत उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया
मारबत उत्सव में ग्रामीणों का उमड़ा जनसैलाब
गोंदिया। शहर में कल पारंपरिक मारबत उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। ग्रामीण तथा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से काली और पीली मारबत बड़ी संख्या में फुलचुर टोल नाका पहुंचीं।
फुलचुर टोल नाका पर अलग-अलग क्षेत्रों से आई मारबत का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में नागरिकों का समावेश रहा। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ मारबत उत्सव का आनंद लिया।
मारबत के साथ पारंपरिक नारे भी लगाए गए। लोगों की जुबान पर “इडा-पीडा, जादू-टोना, रोग-राई घेऊन जा गे मारबत” जैसे पारंपरिक नारे गूंजते नजर आए।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आई अलग-अलग मारबत के कारण पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। लोगों ने पारंपरिक संस्कृति और वर्षों पुरानी मारबत की परंपरा को उत्साहपूर्वक मनाया।
काली-पीली मारबत के भव्य प्रदर्शन और हजारों की भीड़ ने इस पारंपरिक उत्सव की रौनक और बढ़ा दी।
सी एन आई न्यूज गोंदिया महाराष्ट्र से सपना बावने की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.