श्री गौड़ ब्राह्मण महिला समिति मनाएगी नंदोत्सव,13 सितंबर को भव्य आयोजन
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -श्री गौड़ ब्राह्मण महिला समिति सदस्यों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के नंदोत्सव का भव्य आयोजन अलोहा सिटी होटल, रामसागर पारा में आयोजित किया गया है।
इस आयोजन में समिति की महिला सदस्यों सहित समाज के अनेक सदस्य शामिल रहेंगे। नंदोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना भजन कीर्तन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर श्रृद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण करते हुए उत्साह और भक्ति के साथ नंदोत्सव मनाएंगे। समिति की ओर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। आयोजक महिला समिति की ओर आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.