खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने ग्राम सोनभट्टा में कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ,
युवाओं को खेल के प्रति किया प्रोत्साहित
खैरागढ़, 12 सितंबर!
आज खैरागढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सोनभट्टा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल समारोह में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजनों से छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर मिलता है। खेल हमारे जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाने की अपील की।
प्रतियोगिता के दौरान ग्राम सोनभट्टा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आई टीमों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद उठाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलांबर वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, और अंकित चोपड़ा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी टीमों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी गईं।
सी एन आई न्यूज खैरागढ़ छत्तीसगढ़ से कुंभकरण वर्मा की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.