छत्तीसगढ़ से सपरिवार कोणार्क सूर्य मंदिर पहुंचे पर्यटक, अद्भुत स्थापत्य देख अभिभूत हुए।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। ओडिशा -ओडिशा के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोणार्क सूर्य मंदिर में छत्तीसगढ़ के पर्यटक सपरिवार सूर्य मंदिर का भ्रमण किया।
इसकी भव्य स्थापत्य कला, ऐतिहासिक विरासत तथा पत्थरों पर की गई बारीक नक्काशी को करीब से देखा, पर्यटक दल में जितेंद्र शर्मा,आशा शर्मा, निर्मला जोशी, नगीना जोशी, नरेश जोशी, श्रेयांस शर्मा सहित परिवार के सदस्य शामिल रहे।
श्रीमती निर्मला जोशी ने कहा कि परिवार सहित एक साथ समय बिताना जीवन की अविस्मरणीय क्षणों में शामिल हुआ। पर्यटकों को मंदिर में स्थापित 24 विशाल नक्काशीदार पत्थर के पहिए एवं मंदिर की वास्तुकला में सूर्य देव के रथ और घोड़ों का अद्भुत चित्रण आकर्षित किया।
कोणार्क सूर्य मंदिर को वर्ष 1984 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। कोणार्क मंदिर कलिंग स्थापत्य कला की उत्कृष्ट उपलब्धियों में गिना जाता है। पूरे देश भर से पर्यटक इसकी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व को देखने पहुंचते हैं।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.