भारत साहू
जिला बालोद छत्तीसगढ़
कलंगपुर खाद-दवाई गोदाम विवाद: कृषि विभाग की जांच में नहीं मिला फर्जी दवा निर्माण का कोई प्रमाण
औचक निरीक्षण में दस्तावेज, स्टॉक एवं सप्लाई व्यवस्था सही मिली; मौके पर फैक्ट्री या री-पैकिंग सामग्री भी नहीं मिली
ग्राम कलंगपुर स्थित खाद एवं कीटनाशक दवा गोदाम को लेकर सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में फर्जी दवा निर्माण और अवैध पैकिंग से संबंधित प्रसारित की जा रही खबरों के संबंध में कृषि विभाग द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान मौके पर फर्जी दवा निर्माण, अवैध फैक्ट्री अथवा री-पैकिंग से संबंधित कोई प्रमाण नहीं पाया गया।
सोशल मीडिया पर प्रसारित शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए 11 सितंबर 2026 को एसडीओ कृषि, बालोद एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, गुंडरदेही की संयुक्त टीम द्वारा कलंगपुर स्थित खाद एवं कीटनाशक दवा गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने गोदाम में उपलब्ध दस्तावेजों, स्टॉक एवं कारोबार से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जांच की।
दस्तावेज एवं स्टॉक का किया गया सत्यापन
निरीक्षण के दौरान खाद एवं कीटनाशक दवाओं के आवक-जावक रजिस्टर, बिल बुक, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। उपलब्ध रिकॉर्ड एवं मौके पर मौजूद स्टॉक का मिलान किया गया तथा जांच में दस्तावेजों में कोई ऐसी अनियमितता सामने नहीं आई, जिससे फर्जी दवा निर्माण अथवा अवैध कारोबार की पुष्टि हो।
अधिकृत कंपनियों से सप्लाई की भी हुई पुष्टि
जांच टीम द्वारा गोदाम में उपलब्ध कृषि सामग्री की सप्लाई व्यवस्था की भी पड़ताल की गई। जिन कंपनियों से उर्वरक एवं कीटनाशक सामग्री की आपूर्ति होने की जानकारी दी गई, उनके संबंध में भी सत्यापन किया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार गोदाम में कृषि सामग्री का कारोबार अधिकृत आपूर्ति व्यवस्था



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.