लहंगाभाठा मे जर्जर स्कूल भवन को लेकर ग्रामीणों का धरना, एक माह में निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन
बेलगहना क्षेत्र के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला लहंगाभाठा के जर्जर भवन को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया।
CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट
बेलगहना कोटा - ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र नए भवन निर्माण की मांग की।
धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर तहसीलदार बेलगहना पंकज साहू, बीईओ गोपाल दुबे, हल्का पटवारी, संकुल समन्वयक तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूल भवन की स्थिति का निरीक्षण कर ग्रामीणों की मांगों को सुना।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर स्कूल भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को निर्धारित समय दिया है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच महासिंह, शिवसहाय, परश, कनुजराम, अनामिका मेश्राम, रेखा मरकाम, राजकुमार, संदीप प्रजापति, ओमू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा बीआरसी प्रमोद सुकला, सीएससी प्रदीप चंदाक, ग्राम पालक अधिकारी, शिक्षक लाला प्रजापति, संदीप, गंभीर मनोज एवं विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।
ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांग किसी व्यक्ति या अधिकारी के खिलाफ नहीं है, बल्कि बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सुविधायुक्त विद्यालय भवन उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आगे की रणनीति तय करेंगे।
CNI NEWS
दिलीप सोनवानी
ब्यूरो चीफ, बिलासपुर (छ.ग.)मो, 9340810592



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.