कोटा नाका चौक में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई
CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट
बिलासपुर - कोटा नाका चौक में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान और देशप्रेम को याद किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार आज भी देश के युवाओं को राष्ट्रसेवा, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। कार्यक्रम स्थल को तिरंगे रंगों की आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर डॉ. रणजीत सिंह पवार अपने सहपरिवार सहित उपस्थित रहे। साथ ही कोटा नगर के गणमान्य नागरिक, युवा वर्ग एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में शहीद भगत सिंह अमर रहें के नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी ब्यूरो चीफ बिलासपुर
मो, 9340810592


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.