सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
विकास खंड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न
पिथौरा - आज दिनांक 28/09/26 को सांस्कृतिक भवन पिथौरा में विकास खंड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 42 संकुलों के 168 छात्रों का ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसमे चयनित प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष देवेश निषाद कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा एवं मनमीत छाबड़ा रिकी सांसद प्रतिनिधि तथा जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बी एल देवांगन ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डडसेना, बीआरसी नरेश पटेल ,पत्रकार युवराज चौहान के कर कमलों से वितरित किया गया
भाषण प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग से प्रथम वेदांत विशाल,द्वितीय गजानंद साहू,तृतीय किरण नायक पूर्व माध्यमिक वर्ग से प्रथम पलक अग्रवाल,द्वितीय खिरोदिनी पटेल,तृतीय चेतन्या ठाकुर ड्राइंग प्राथमिक वर्ग से प्रथम स्नेहा बारीक,द्वितीय श्रिया रानी देवता,तृतीय गगन नायक,पूर्व माध्यमिक वर्ग से प्रथम संजना पटेल, द्वितीय देविका निषाद,तृतीय किशन पटेल रहे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार नायक सहायक नोडल अधिकारी संकुल समन्वयक खगेश्वर डडसेना,विक्रम वर्मा,शिशुपाल प्रधान, लखन कुर्रे , अशोक पटेल, मनोज बरिहा, हेमसागर बगरती एवं सभी समन्वयकों का विशेष योगदान रहा
निर्णायक के रूप में विवेक वर्मा,अमर सिंह पटेल,विजलक्ष्मी पटेल,नरेश नायक, झनेश साहू,डीगम साहू,गुणसागर प्रधान,अक्षय साहू रहे एवं स्काउट गाइड प्रभारी विजय सिन्हा तथा रेडक्रास के छात्रों एवं उनके प्रभारी दिनेश साहू का उल्लेखनीय योगदान रहा
समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन राजाराम पटेल एवं उत्तम साहू तथा लखन कुर्रे द्वारा किया गया
आभार प्रदर्शन रामकुमार नायक सहायक नोडल अधिकारी द्वारा किया गया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.