बाल रत्न मंच सेवा समिति गणपति महामहोत्सव में मानव सेवा से लेकर राष्ट्र सेवा सनातन एकता के विभिन्न आयोजन
शंख आकृति में 11 फीट की भव्य प्रतिमा
विश्व मंगल कामना यज्ञ
आयोजन की तैयारियां पूर्ण
राजनांदगांव===बाल रत्न मंच गणपति महामहोत्सव समिति के महामंत्री मंयक कृष्णा शर्मा रितेश यादव , कैलाश गुप्ता में बताया कि संस्कारधानी राजनांदगांव की जानी मानी सेवाभावी संस्था बाल रत्न मंच सेवा समिति समर्पण के लिए जानी जाती है 33 वें वर्ष के गणपति महामहोत्सव हेतु
आयोजन समिति के सेवा में समर्पित अध्यक्ष सौरभ खंडेलवाल के अभिनव एवं प्रेरणा प्रद प्रयासों से ही उन्होंने बताया कि 33 वे गणपति महा महोत्सव में सार्वजनिक गणेश उत्सव की स्थापना 1893 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने राष्ट्रवाद एकता की भावना से सर्व समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया था संस्कारधानी राजनांदगांव संस्कारों के लिए जाना जाता है संस्कार ही हमारी पहचान है इस वर्ष 11 दिवसीय 14 से 25 सितंबर 2026 तक गणपति महोत्सव में सनातन एकता का महापर्व विघ्नहर्ता गणपति महामहोत्सव संस्कार श्रद्धा भक्ति सेवा के साथ मनाया जाएगा आयोजन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है आज प्रथम दिवस शुभ मुहूर्त भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को गणपति स्थापना एवं जन्मोत्सव लड्डू लूट उत्सव दोपहर 1:30 बजे होगा , 19 सितंबर को मानव सेवा हरी सेवा को शिरोधार्य करते हुए पुरखा के सुरता स्मृति शेष आशीर्वादक संरक्षकों की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का विशाल आयोजन स्थल ओम डेंटल क्लिनिक रामाधीन मार्ग। 20 सितंबर को भगवान गणपति का विशाल भंडारा महाप्रसाद का आयोजन, 21 सितंबर को 33000 दीपो से नव्य भव्य दीपोत्सव अनेकता में एकता यही भारत की विशेषता हमारी संस्कृति हमारी पहचान लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक 21 समाज अध्यक्षों की अध्यक्षता में राष्ट्र एकता सनातन संस्कृति एकता दीप जामडी पाटेश्वर धाम के संस्थापक परम पूज्य राम बालक दास जी महाराज के सानिध्य एवं आशीर्वचन का विशाल आयोजन दीप सेवा में विशेष सहयोगी राकेश ठाकुर एडवोकेट शनि धाम परिवार रानी सागर राजनांदगांव होंगे। एवं सनातन धर्म सेवा परिवार की सहभागिता से होगा ।
22 सितंबर को सामूहिक 108 हनुमान चालीसा संकीर्तन का विशाल आयोजन 23 सितंबर गणपति महा अभिषेक , विश्व मंगल कामना यज्ञ 108 दीपों की भव्य महा आरती का आयोजन किया जाएगा l नव्य भव्य पांच दिवसीय महा आयोजन संपन्न होगा । उसके पश्चात 25 सितंबर अनंत चतुर्दशी हवन यज्ञ पूर्णाहुति के साथ गणपति विसर्जन होगा ।
उपरोक्त जानकारी बाल रत्न मंच सेवा समिति गणपति महामहोत्सव के सचिव अभिनव अग्रवाल ने दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.