डी जी लॉकर में रिवाइज्ड पी पी ओ सहित सभी जानकारी जल्द उपलब्ध कराए सरकार : पेंशनर्स महासंघ ।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ ने पेंशनरों की सुविधा के लिए डी जी लॉकर में उपलब्ध पेंशनरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने की मांग को लेकर आज पेंशनर्स महासंघ की बैठक हुई ।
महासंघ के प्रदेश महामंत्री प्रवीण कुमार त्रिवेदी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ऐसे संशोधित पी पी ओ की जानकारी वर्तमान में डी जी लॉकर में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसका कारण संबंधित विभाग द्वारा तकनीकी स्तर पर रिकॉर्ड के संकलन, सत्यापन तथा आवश्यक बैकएंड प्रक्रिया पर कार्य किया जाना बताया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन, छत्तीसगढ़ स्तर पर संबंधित रिकॉर्ड का संकलन एवं सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यक तकनीकी कार्य एवं अपलोड प्रक्रिया प्रगति पर है। कार्य पूर्ण होने के बाद संशोधित पी पी ओ की जानकारी डी जी लॉकर में उपलब्ध करा दी जाएगी।
महासंघ ने पेंशनरों से अपील की है कि वे फिलहाल धैर्य रखें तथा समय-समय पर डी जी लॉकर एप को अपडेट कर जानकारी की पुनः जांच करते रहें। यदि लंबे समय तक जानकारी उपलब्ध नहीं होती है तो संबंधित जिला कोषालय अथवा पेंशन प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि 30 जून एवं 31 दिसंबर को एक वेतनवृद्धि के कारण जारी रिवाइज्ड पीपीओ मान्य है और इससे संबंधित पेंशनरों के लाभ सुरक्षित हैं। डी जी लॉकर में जानकारी उपलब्ध होने के बाद पात्र पेंशनरों को अपने संशोधित पीपीओ को देखने एवं डाउनलोड करने की सुविधा मिल सकेगी।
महासंघ के अनुसार 30 जून एवं 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अगले दिन 1 जुलाई अथवा 1 जनवरी को देय एक वेतनवृद्धि के कारण उनके पीपीओ में संशोधन किया जाना चाहिए। परंतु इस प्रक्रिया में संबंधित विभाग के द्वारा लापरवाही बरतने के कारण इस लाभ से पेंशनर वंचित है।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने इन सभी विषयों पर पेंशन संचालक से विस्तार से चर्चा कर पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा शीघ्र कार्यवाही के दिशा में प्रयास किया जाएगा।
आज के बैठक में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष एन आर साहू, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी,जिला रायपुर के अध्यक्ष आर जी बोहरे, सचिव ओ डी शर्मा, महिला पेंशनर कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ शेषा सक्सेना, दैनिक वेतन भोगी पेंशनर कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल पाठक, शशिकांत मिश्रा,
एम एन पाठक, टी एल चंद्राकर,बी आर रावत, हरीश चंद्राकर आदि इस महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल रहे।
बैठक में दिवंगत पेंशनर एवं उनके परिजनों को 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त की गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.