सरस्वती शिशु मंदिर कोटा, रायपुर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन के भव्य आयोजन से गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
रायपुर। राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर 'नमामि भारतम्' अभियान के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर कोटा विद्यालय , रायपुर (छ.ग.) में एक विशेष एवं भव्य सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे विद्यालय प्रांगण में किया गया।
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पूरे भारत के सरस्वती शिशु मंदिर में एक ही समय, एक स्वर और एक लय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया और Asia Book of records एवं India book of records में नाम दर्ज कराया, जिससे संपूर्ण राष्ट्र एकता के सूत्र में बंधा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व के प्रति आदरभाव को सुदृढ़ करना है।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, आचार्यवृंद, प्रबुद्ध नागरिक, गणमान्य मुख्य अतिथि श्रीमान प्रीतम ठाकुर जी (अध्यक्ष जोन क्रमांक 8 नगर निगम रायपुर ), पर्यवेक्षक श्रीमती सरिता साहू जी (पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर कोटा रायपुर) एवं साक्षी श्रीमती राम कुमारी दीवान (कार्यालय प्रमुख सेवा भारती मातृ छाया संस्थान रायपुर ) उपस्थित रहे ।
विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्राचार्य द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों, अभिभावकों तथा राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने इस पावन एवं ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने तथा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.