सेवा संकल्प अभियान के तहत बाइकर्स दल का आगरा में स्वागत
आगरा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से वडनगर तक की यात्रा पर निकले लगभग 60 बाइकर्स के दल का आगरा के फतेहपुर सीकरी में भव्य स्वागत किया गया। यह अभियान 17 सितंबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
बाइकर्स दल वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू कर वडनगर पहुंचेगा। इस अभियान का उद्देश्य सेवा, समर्पण, एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
बिहार से अभियान में पिंटू कुमार सिंह, जिला मंत्री युवा मोर्चा, बक्सर, तथा संतोष कुमार कुशवाहा, रोहतास सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। बिहार के प्रभारी अनिकेत झा जी के नेतृत्व में दल ने अभियान में भाग लिया।
आगरा पहुंचने पर भाजपा के आगरा जिला अध्यक्ष सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बाइकर्स दल का स्वागत किया और उनके सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
दल ने सेवा और सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया। अभियान का समापन 7 अक्टूबर 2026 को वडनगर में प्रस्तावित है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.