राजनांदगांव
शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर अलग-अलग स्थानों पर बनाया शारीरिक संबंध।
शादी करने से इंकार करने पर पीड़िता ने थाना डोंगरगढ़ में दर्ज कराई रिपोर्ट।
थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम : शिवम योगी पिता मुकेश नाथ योगी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम उरईडबरी, थाना ठेलकाडीह, जिला केसीजी (छ.ग.)
पीड़िता ने दिनांक 15-08-2026 को थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी शिवम योगी पिता मुकेश नाथ योगी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम उरईडबरी, थाना ठेलकाडीह, जिला केसीजी के साथ पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध है, जिससे हमेशा फोन पर बातचीत होती थी। आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर माह जून 2026 में घटनास्थल ग्राम मुरमुंदा पूर्वी लाज, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया तथा जब वह भोरमदेव घूमने गई थी, तब दिनांक 02-08-2026 को कवर्धा क्षेत्र में पुनः शारीरिक संबंध बनाया गया। आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया गया एवं बाद में शादी करने से इंकार कर दिया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 451/26, धारा 69 बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट के बाद वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में प्रकरण के आरोपी शिवम योगी की लगातार पता तलाश की जा रही थी। आरोपी को आज दिनांक 21-09-2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.