गणपति बप्पा उत्सव के मौके पर देश भर के श्रृद्धालु श्री गणेश जी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं , टेकडी़ गणेश मंदिर।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी । महाराष्ट्र - श्री गणेश टेकड़ी मंदिर नागपुर का एक अति प्राचीन, प्रसिद्ध और चमत्कारिक स्वयंभू (स्वयं प्रकट) गणेश मंदिर है, जो नागपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित है।
: यह मंदिर लगभग 300 वर्ष प्राचीन मंदिर है।
यहाँ भगवान गणेश की मूर्ति स्वयंभू है, जिसके बारे में मान्यता है कि समय के साथ इसका आकार स्वतः बढ़ रहा है।
इसे एक अत्यंत 'जागृत देवस्थान' माना जाता है, जहाँ श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं।
ऐसी मान्यता है कि यहाँ गणपति के साथ पीपल/शमी के पेड़ के रूप में भगवान विष्णु का भी वास है, जिससे एक ही स्थान पर दोनों के दर्शन का सौभाग्य मिलता है।
आज गणपति उत्सव के विशेष अवसर पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति दिखाई दी।
दर्शन के बाद प्रसाद के रूप में मोदक प्रसाद ग्रहण किया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.