Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 7, 2026

शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान पूर्वक याद किए गए डॉक्टर राधाकृष्णन ।

 शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान पूर्वक याद किए गए डॉक्टर राधाकृष्णन ।




सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।

पेंड्रा -    मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल गौरेला पेंड्रा में शिक्षक दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण समारोह  संपन्न हुआ। 




कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। संस्था के प्रबंधक स्वामी हिमाद्री मुनि जी ने सभी शिक्षकों को प्रबंधन की ओर से शिक्षक दिवस की  शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समाज का निर्माता बताया ।




 शिक्षकों की कड़ी मेहनत से बोर्ड कक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने वाले शिक्षकों को विशेष रूप से पुरस्कृत भी किया गया। इसी प्रकार छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने की अपेक्षा भी व्यक्त की।




 इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से स्वामी जगदीशानंद जी महाराज एवं श्री विनोद कार्की विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

प्राचार्य शैलजा स्वामी के द्वारा सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डाला इस अवसर पर वरिष्ठ छात्रों के द्वारा शिक्षकों के सम्मान में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।




  हंस वाहिनी प्रेक्षागृह में सर्वप्रथम छात्रों ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर  अभिनंदन किया।

 स्वागत-गीत समूह- नृत्य और नृत्य-नाटिका का मंचन भी किया गया। छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन के साथ यह सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad