सोनी ज्वेलर्स लेन-देन मामला: दोनों पक्षों में आपसी समझौता, विवाद समाप्त
गुंडरदेही।
सोनी ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर प्रवीण सोनी के खिलाफ गिरवी लेन-देन को लेकर थाने में की गई शिकायत का आपसी समझौते के बाद पटाक्षेप हो गया है। दोनों पक्षों ने बैठक कर आपसी सहमति से सभी हिसाब-किताब क्लियर कर लिया है। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने मामले में अब किसी प्रकार का विवाद या लेन-देन शेष नहीं होने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, मामला वर्ष 2020-21-22 के गिरवी लेन-देन से जुड़ा हुआ था। इस संबंध में थाने में शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, थाने से उन्हें धारा 155 के तहत न्यायालय जाने के लिए कहा गया था।
इसके बाद दोनों पक्षों के बड़े लोगों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपसी सहमति से सभी लेन-देन और हिसाब-किताब का निराकरण कर लिया गया।
100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी एग्रीमेंट
शिकायतकर्ता ने मीडिया के सामने बताया कि दोनों पक्षों के बीच अब किसी प्रकार का लेन-देन बाकी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरा मामला 100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी एग्रीमेंट के साथ समाप्त हो गया है। आज के बाद दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद नहीं है।
दोनों पक्षों ने आपसी समझौते की पुष्टि करते हुए कहा कि अब इस मामले में कोई शिकायत या विवाद शेष नहीं है। इस तरह सोनी ज्वेलर्स से जुड़ा गिरवी लेन-देन विवाद आपसी सहमति से समाप्त हो गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.