महिला कर्मी से अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने के पांच आरोपी जेल दाखिल ,
एसपी विजय पाण्डेय के निर्देशन में हुई त्वरित कार्यवाही
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - शासकीय कार्य से गांव जा रही महिला कर्मी का रास्ता रोककर एक राय होकर अश्लील गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हुये जान से मारने की धमकी देने के पांच आरोपियों को थाना नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये चौबीस घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये थाना नवागढ़ प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया कि विगत दिवस 20 सितम्बर को एक महिला कर्मी शासकीय कार्य से ग्राम नेगुरडीह - खैरताल जा रही थीं। किरीत मोड़ के पास आरोपियों ने एक राय होकर उसका रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। कुछ समय बाद डायल 112 के पहुंचते ही आरोपीगण वहां से भाग निकले , पीड़िता की सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की तलाश शुरू की और सभी को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में नवागढ़ पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
किशन उर्फ करण बंजारे उम्र 31 वर्ष , संजय कुमार महिलांगे उम्र 31 वर्ष , मोतीलाल महिलांगे उम्र 32 वर्ष , गौतम प्रसाद सितारे उम्र 22 वर्ष , मनोज कुमार कश्यप उम्र 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम - नेगुरडीह , थाना - नवागढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.