ब्रेकिंग दंतेवाड़ा
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा
शासकीय दंतेश्वरी महाविद्यालय दंतेवाड़ा में हिंदी दिवस के उपलक्ष में जिले के साहित्यकारो को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
दंतेवाड़ा जिले में पहली बार महाविद्यालय की हिंदी विभाग की व्याख्याता डॉक्टर चंद्रेश साहू मैडम के अथक परिश्रम से प्रथम बार यह आयोजन महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया
जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता भी रखी गयी थी कार्य क्रम का मुख्य आकर्षण रहा कवि सम्मेलन जिसमें कवि, साहित्य कार मेघ प्रकाश शेरपा,अमित,तरुण,यामिनी और वरिष्ठ कवि शायर दादा जोकाल ,शकुन शेंडे
( संघर्ष) ने अपने उत्कृष्ट कविता ग़ज़ल से सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों और अध्यापकों का मन मोह लिया, साथ हि विद्यालय के कुछ विद्यार्थियों ने भी अपनी स्व रचित रचना से काव्य धारा में स्वयं को प्रतिस्थापित किया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति अपना उत्तर दायित्व और विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति जागरूकता व रूचि उतपन्न करना था ,जो बखूबी निभाया गया।
कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन में महाविद्यालय प्रबंधन ने भरपूर अपेक्षित सहयोग के साथ ही सभी मंचस्थ साहित्यकार अतिथियों का अंग वस्त्र व श्रीफल से सम्मान किया। इस कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक अध्यापकों और विद्यार्थियों का श्रोता के रूप में समय देना महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में शकुन शेंडे द्वारा रचित प्रथम एकल काव्य संग्रह महुआ मंजरी व साझा संग्रह मेरी कलम
महाविद्यालय को भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
साहित्य कारों की गरिमा मय उपस्थिति के लिए महाविद्यालय प्रबंधन ने, और कार्यक्रम की सफलता के लिए साहित्य कारों ने एक दूसरे का आभार व्यक्त किया।
इति सिद्धम!




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.