मद्देड़ आस्था का अद्भुत महा संग्राम राम मंदिर एवं शिवालय
बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील के अंतर्गत मद्देड़ की पावन धरा फिर एक बार अगाध , अटूट विश्वास, और भक्ति के रंग में रंगने जा रही है।
80 वर्षों से चली आ रही परंपरा का भव्य आयोजन।
नव रात्रि के पावन पर्व पर श्री राम मंदिर प्रांगण में 24 घंटे श्री राम चरित मानस का अखंड महा पाठ का महा आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं अपितु गांव की सांस्कृतिक एकता एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद का वह अमृत है। जिसे हम सभी मिलकर हर साल नई ऊर्जा से सिंचित करते है।
अखंड रामायण महा पाठ की रूप रेखा
मंगलाचरण एवं शुभारंभ 23 सितम्बर प्रात 11 बजे और महापाठ का समापन 24 सितम्बर 11 बजे तक।
अखंड रामायण महा पाठ समापन के पश्चात विधि विधान से हवन पूजन, पूर्ण आहुति, विसर्जन और उसके बाद विशाल महा भंडारा होगा ।
जन मानस में मान्यता है कि जहां 24 घंटे रामायण राम चरित मानस की चौपाई की आवाज गूंजती हो तो उस स्थान के सारे कष्ट, और व्याधियां एवं चिंताएं मिट जाती है । सभी भक्त जनों के सहयोग से यह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.