बीजापुर जिले के थाना मद्देड में आज पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया।
बीजापुर। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के रोजनामचा, , जप्ति रजिस्टर और आर्म्स एम्युनिशन का बारीकी से अवलोकन किया गया। श्री गुप्ता ने थाना प्रभारी निरीक्षक डी. P. पात्रे को बेसिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने,
रिकॉर्ड्स को अद्यतन रखने, और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में आत्मसमर्पित माओवादियों और उनके सहयोगियों पर विशेष निगाह रखने, बी-स्मार्ट एप का उपयोग कर उन्हें प्रॉपर थाने में हाजिर कर,
एवं गश्त और ग्राम भ्रमण के दौरान उन्हें प्रॉपर चेक करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अनुभागी पुलिस अधिकारी भोपालपटनm श्री घनश्याम कामड़े भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद थाना मददेड क्षेत्र के कोटवारों का सम्मेलन आयोजित कर, उन्हें आवश्यक समझाइश दी गई और उनकी समस्याओं का जायजा लिया गया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.