Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 9, 2026

कबीरधाम पुलिस के द्वारा ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर आरोपी जेम्स हालदार को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता।

 कबीरधाम पुलिस के द्वारा ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर आरोपी जेम्स हालदार को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता।



कबीरधाम जिला के 04 अलग अलग थाना/चौकी में है, अपराध पंजीबद्ध- थाना पिपरिया,थाना सासपुर लोहरा, चौकी, दशरंगपुर एवं अन्य जिलों में भी है अपराध पंजीबद्ध।


फर्जी PhonePe रिसीविंग दिखाकर हजारों रूपये की ठगी करता था आरोपी।


 पिपरिया पुलिस और साइबर थाना पुलिस कि संयुक्त टीम ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के भीतर।


ऑनलाइन इंटरनेट से सीखा फर्जी डिजिटल पेमेंट का तरीका, ठगी के लिए दिखाता था फर्जी पेमेंट रिसीविंग, मोबाइल व मोटरसाइकिल पुलिस टीम ने किया जप्त।


कबीरधाम जिला के थाना पिपरिया में दिनांक 07 सितंबर 2026 को थाना क्षेत्र में फर्जी डिजिटल पेमेंट की रिसीविंग दिखाकर नगद राशि ठगने का मामला सामने आया। ग्राम परसवारा, थाना पिपरिया निवासी प्रार्थी सूरज पटेल द्वारा थाना पिपरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि मोटरसाइकिल क्रमांक CG 25 R 3782 से आये एक व्यक्ति ने अपना नाम जेम्स बताया तथा उसके PhonePe खाते में राशि ट्रांसफर करने के बदले नगद राशि देने की बात कही।


आरोपी ने प्रार्थी के PhonePe स्कैनर को स्कैन कर भुगतान पूर्ण होने की फर्जी रिसीविंग दिखाई। रिसीविंग को वास्तविक मानते हुए प्रार्थी ने उसे 5,000/ रूपये नगद दे दिए। बाद में प्रार्थी द्वारा अपना अकाउंट चेक करने पर उक्त राशि प्राप्त नहीं होना पाया गया। इस पर प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ और उसने तत्काल थाना पिपरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पिपरिया पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल साइबर थाना कवर्धा एवं थाना पिपरिया की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देकर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया।


पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में साइबर थाना एवं थाना पिपरिया की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जेम्स हालदार, निवासी दाढ़ी, जिला बेमेतरा को कवर्धा सिग्नल चौक के पास गिरफ्तार किया गया।


ऑनलाइन इंटरनेट से सीखा फर्जी पेमेंट का तरीका

पुलिस टीम के पूछताछ में आरोपी जेम्स हालदार ने बताया कि उसने ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से फर्जी PhonePe आईडी एवं फर्जी पेमेंट रिसीविंग का उपयोग कर ठगी करने का तरीका सीखता रहता है। इसी तरीके से उसके द्वारा थाना पिपरिया, थाना लोहारा क्षेत्र एवं चौकी दशरंगपुर क्षेत्र तथा अन्य कई जिलों में भी घटनाओं को अंजाम दिया है। 


जिसके विरूद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 241/26 धारा 318(4) पंजीबद्ध है तथा प्रार्थी से 5000/ ठगी किया है। 


चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 242/26 धारा 318(4) पंजीबद्ध है तथा प्रार्थी से 8000/ रुपये की ठगी किया है। 


थाना सासपुर लोहरा में अपराध क्रमांक 127/26, धारा 318(4) पंजीबद्ध है तथा प्रार्थी से 20000/ रुपये ठगी किया था।


थाना साहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 128/26धारा 318(4) भी पंजीबद्ध है, प्रार्थी से 7000/ रुपये का ठगी किया गया है। जिसके द्वारा कुल 40,000/ रुपये का ठगी किया है। जिसका कबीरधाम पुलिस के द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा था। आरोपी से पूछताछ के दौरान जानकारी प्राप्त हुआ है, कि अन्य जिले में भी आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध है।


पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के कब्जे से प्रार्थी से ठगी गई 5,000/ रुपये नगद राशि, घटना में प्रयुक्त 01 नग Vivo मोबाइल, 01 नग iPhone एवं 01 नग मोटरसाइकिल जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


संयुक्त पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान

उक्त कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना पिपरिया प्रभारी निरीक्षक श्री नितिन कुमार तिवारी, साइबर थाना प्रभारी श्री उमाशंकर राठौर, सहायक उप निरीक्षक डोमन बंजारे, आरक्षक महेश डंडे, साइबर थाना कवर्धा से प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक नारायण पटेल एवं लेखा चंद्रवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


कबीरधाम पुलिस की नागरिकों से अपील

कवर्धा पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं डिजिटल ठगी के संबंध में लगातार आम नागरिकों को साइबर जागृति अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि PhonePe, Google Pay अथवा किसी अन्य डिजिटल माध्यम से भुगतान की रिसीविंग दिखाये जाने मात्र से भुगतान प्राप्त होना न मानें। अपने मोबाइल में बैंक खाते अथवा UPI का वास्तविक ट्रांजैक्शन स्वयं जांचने के बाद ही किसी व्यक्ति को नगद राशि अथवा सामान दें।


कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी के नए-नए तरीकों के प्रति सतर्क रहें, स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें। थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता से साइबर अपराध को घटित होने से पहले ही रोका जा सकता है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad