सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, पुलिस और आबकारी विभाग मौन
पिथौरा - पिथौरा शहर के अंदर इन दिनों अवैध शराब का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर के कई वार्डों और मुख्य बाजार के आसपास शाम होते ही अवैध शराब की बिक्री शुरू हो जाती है, लेकिन ना तो पुलिस और ना ही आबकारी विभाग कोई कार्रवाई कर रहा है।
आम जनता का कहना है कि इस अवैध कारोबार के कारण कई परिवार बिखरने की कगार पर हैं। शराब के नशे में घरेलू हिंसा, लड़ाई-झगड़े और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई मोहल्लों में शाम के बाद निकलना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार विभागों ने आंखें मूंद रखी हैं। लोगों में यह भी चर्चा है कि अवैध शराब विक्रेताओं को कहीं न कहीं संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती।
आम जनता की मांग:
1. शहर में बिक रही अवैध शराब के अड्डों पर तत्काल छापेमारी कर कार्रवाई की जाए।
2. नियमित रूप से पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त गश्त की जाए।
3. शिकायत करने वालों की पहचान गुप्त रखी जाए।
परेशान नागरिकों ने जिला प्रशासन और कलेक्टर महोदय से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पिथौरा शहर को नशे के इस जाल से बचाया जा सके।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.