कृष्ण जन्मोत्सव पर पूज्य इंद्रेश जी महाराज की कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,
बारिश के बीच भी श्रृद्धालुओं का उत्साह बरकरार, मिष्ठान -प्रसादी एवं पुष्प वर्षा से हुआ भक्तों का अभिनंदन।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - राजधानी रायपुर के मंडी ग्राउंड में 21 सितंबर से 27 सितंबर तक वृंदावन के प्रसिद्ध भागवताचार्य पूज्य इंद्रेश जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है,
कथा श्रवण करने के लिए रायपुर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं।कथा स्थल पर भक्ति, श्रृद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष नजारा दिखाई दिया।
कथा के चौथे दिवस कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ जयकारें लगाए, पूज्य इंद्रेश जी महाराज ने श्रृद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान की भक्ति प्राप्त करने के लिए कोई निश्चित समय नहीं होता,
मनुष्य को अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को भगवत भक्ति में समर्पित करना चाहिए। लगातार हो रही बारिश के साथ श्रृद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लिया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पूज्य इंद्रेश जी महाराज एवं मुख्य सेवादार गुंजन प्रजापति ने श्रृद्धालुओं का मिष्ठान -प्रसादी एवं पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.