आज संस्कारधानी जल क्रीड़ा महोत्सव
मंदिरों के भगवान करेंगे नौका विहार
राजनांदगांव===संस्कारधानी जल क्रीड़ा महोत्सव समिति परिवार के श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल के नेतृत्व में संस्कारधानी की वर्षों पुरानी परंपरा डोल ग्यारस महोत्सव में संस्कारधानी जल क्रीड़ा महोत्सव दिनांक 22 सितंबर 2026 समय दोपहर 1 बजे स्थान बालाजी मंदिर प्रांगण लाइन में भव्य महा आरती में मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती पूर्णिमा साहू अध्यक्ष राजगामी संपदा माननीय मनोज निर्वाणी उपाध्यक्ष राजगामी संपदा श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित होने जा रही है जिसमें संस्कारधानी के विभिन्न मंदिरों के श्री भगवान डोल में विराजमान होकर बैंड बाजा के साथ भव्य रूप से गंज लाइन रामाधीन मार्ग काम की लाइन भारत माता चौक हवाई लाइन मन मंदिर चौक फवारा चौक शीतला मंदिर लाइन होते हुए नगर भ्रमण करते हुए रानी सागर पहुंचेंगे वहां पर मुख्य अतिथि माननीय मधुसूदन यादव महापौर, माननीय कोमल सिंह राजपूत अध्यक्ष जिला भाजपा द्वारा भगवान जी का पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए महा आरती करेंगे उसके पश्चात नौका विहार में सभी भगवान जी एक साथ नौका विहार करेंगे
यह ऐतिहासिक अद्भुत अनुपम दृश्य जल क्रीड़ा महोत्सव संस्कारधानी के गौरव की पहचान है । जल क्रीड़ा महोत्सव आयोजन समिति में श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, एवं अन्य मंदिरों के दिलीप वैष्णव , राजेश खोखरिया, संतोष हुंका,अरुण खंडेलवाल महोत्सव की तैयारी में जुट कर निरंतर प्रभु सेवा में समर्पण भाव से आयोजन की तैयारी की है
संस्कारधानी वासियों से जल क्रीड़ा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा मार्ग में भाग लेने की अपील की गई है ।
उपरोक्त जानकारी सौरभ खंडेलवाल दिलीप वैष्णव ने दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.