सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
शिक्षाविद समीर प्रधान का रोचक और प्रेरक संबोधन आइडियल कान्वेंट में
क्लास 1 से 9 के बच्चों ने उठाया रोचक व्याख्यान कब भरपूर आनंद।
शिक्षकों ने श्री प्रधान के शिक्षा मनोविज्ञान की भरपूर प्रशंसा की।
दिनांक 13 10 2026को घोड़ारी (नदी मोड) में स्थित आइडियल कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्राचार्य श्रीमती जगजीत कौर एवं स्टाफ के निरंतर आमंत्रण पर कक्षा 1 से 9 के बच्चों को कम उनकी कम उम्र को ध्यान में रखकर उम्र के अनुरूप अंग्रेजी
और हिंदी दोनों भाषाओं में रोचक मनोरंजक और साथ ही प्रेरक और संबोधन किया जो बच्चों को बहुत भाया साधारणतया है प्राइमरी और मिडिल स्कूल स्तर विद्यार्थियों को भाषण और व्याख्यान उबाऊ लगते हैं तथा लंबे समय तक उन्हें बैठाया नहीं जा सकता किंतु श्री प्रधान ने बच्चों के अनुरूप सरल भाषा उनकी रुचि के अनुरूप उदाहरण मानसिक क्षमता के अनुरूप बाल सुलभ प्रश्न के द्वारा बच्चों को 1.30 तक बांधे रखा तथा बच्चे खिलाखिलाते भी रहे प्रश्नों का उत्तर भी मजे से देते रहे
1.30 घंटे के सम्बोधन के दौरान श्री समीर प्रधान ने अनुशासित रहने के लिए इच्छाओं पर नियंत्रण, विद्यार्थी जीवन मे बचपने से समय प्रबंधन की आदत बनाने,अपनी बुरी आदतों को पहचानने, स्कूल आने के वास्तविक उद्देश्यों को जानने,बचपनेसे निरंतर अध्ययन करने के फायदे, सम्बंधी महत्वपूर्ण गुर को बड़े ही सरल तथा मनोरंजक तरीके से बताया। इसके लिये उन्होंने बच्चों से कुछ रोचक प्रश्न जैसे,कौन कौन बिना ब्रश किये बेड टी पीते हैं?, आप स्कूल आने मे देर क्यो हो जाते है?,सुबह बिस्तर से उठने में कितना देर लगाते है?,रात को सोते समय चद्दर ओढ कर भीतर कितने लोग चोरी से मोबाईल देखते है?,एक दो दिन अनुपस्थित होने के पश्चात जब आप स्कूल आते है तो , आपको डर क्यों लगता है?पूछ कर मनोरंजन भी किया, साथ ही साथ बच्चों को सोचना भी सीखा दिया।सत्र के दौरान बच्चों तथा उपस्थित सभी शिक्षकों को भी पर्याप्त मात्रा में चर्चा में सहभागी बनाया जिससे सम्बोधन जीवंत हो गया। श्री प्रधान ने स्वयं द्वारा विकसित थ्योरी डेयर,शेयर,केयर के माध्यम से पहल करने का साहस करने,अपनी खुशी और कठिनाईयों को अपने साथियों , शिक्षकों के साथ साझा करने तथा स्वयं का ध्यान रखने से होने वाले लाभ को समझाया। उपस्थित शिक्षकों के क्षमता विकास के लिये श्री प्रधान ने शिक्षण में संवाद (कम्युनिकेशन) का महत्व तथा अपने व्यक्तित्व का निरन्तर विश्लेषण कर पूर्णता की ओर अग्रसर होने के लिए जौहरी विण्डो जैसे प्रविधि की उपयोगिता को विस्तार से समझाया।
अंतिम चरण में श्री प्रधान के हाथों से विभिन्न प्रतियोगिताओंमें विशेष स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित कराया गया। प्राचार्य श्रीमती जगजीत और ने श्री प्रधान के सम्बोधन सत्र को बच्चों तथा स्टाफ, दोनों के लिए अद्भुत तथा मनोवैज्ञानिक रुप से परिवर्तनकारी बताया तथा उम्मीद की कि इस सम्बोधन सत्र के पश्चात बच्चों की समझ और सोचने की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा ।उन्होने विद्यालय की ओर से आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि श्री समीर चन्द्र प्रधान अपने सेवा निवृति के पश्चात पिछले पांच महिने से निरंतर मोबाइल मोटीवेशनल क्लाश चलाए हुए हैं जिसके अन्तर्गत वे लगभग पच्चीस विद्यालयों में प्रेरक व्याख्यान तथा कार्यशाला आयोजित करवा चुके हैं।उनके पास निरंतर विभिन्न विद्यालयों से व्याख्यान और कार्यशाला आयोजन हेतु निमंत्रण आ रहे हैं।श्री प्रधान के इस नि:स्वार्थ सेवा की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.